One Year Of Cyrus Mistry In Tata Group As Chairman विज्ञापन
साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप की कमान संभाले एक साल हो गया है। 28 दिसंबर
को उन्हें रतन टाटा ने 100 बिलियन डॉलर के इस ग्रुप की कमान मिस्त्री को
सौंपी थी। जिस समय साइरस ने ग्रुप की कमान संभाली थी, उस समय कंपनी के
समक्ष कई चुनौतियां थीं। इसमें टाटा स्टील पर 57981 करोड़ रुपए का कर्ज,
टाटा मोटर्स का गिरता बाजार, टाटा टेलिसर्विस का गिरता बाजार और टाटा पावर
का बहुप्रतीक्षित मुंद्रा अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट का शुरू न हो पाना
जैसी चीजें शामिल थीं। आज ये ही चुनौतियां मिस्त्री के दम पर लगभग गायब सी
हो गई हैं। टाटा के एक अधिकारी के मुताबिक ग्रुप अपने कुछ सेक्टरों जैसे
रिटेल, फाइनेंस सर्विस, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और एयरोस्पस पर नजरें
गड़ाए हुए है।
No comments:
Post a Comment